भागलपुर

मोबाइल को लेकर सौतेली माँ ने तेरह वर्षीय किशोरी की गला दबाकर की हत्या ।। Inquilabindia

मोबाइल को लेकर सौतेली माँ ने तेरह वर्षीय किशोरी की गला दबाकर की हत्या ।।

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के चॉपर दियारा निवासी अरुण मंडल की 14 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना को मृतक मनीषा की सौतेली मां ने ही अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपित महिला सुमा देवी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित सुमा देवी ने पुलिस के समक्ष घटना करने की बात स्वीकार किया है।

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार देर शाम की है। मृतक मनीषा बगल के पड़ोसी सियाराम मंडल के यहां टीवी देखने गई थी। जहां सौतेली मां सुमा देवी गुस्से में पहुंची और मनीषा को बायजबरण घर लेकर चली गई। जिसके बाद घर पर पहुंचकर सुमा देवी ने पहले मनीषा के साथ मारपीट किया और इसी दौरान मनीषा के पास एक मोबाइल देखकर पूछने लगी कि किस्से मोबाइल ली है। जिसपर दोनो के बीच झपड़ होने लगी।

इसी दौरान सुमा देवी ने अपने दोनों हाथ से मनीषा का गला दबा दिया। मौके पर ही मनीषा की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के गले में मौजूद आरोपित महिला के नाखून के निशान बने जख्म से महिला के हाथ के उंगली का टूटा नाखून का टुकड़ा भी जप्त किया गया। सूचना पाकर देर शाम रंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शुक्रवार के दिन शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया। जानकारी के अनुसार मृतक मनीषा पहली मां की तीन बहन में सबसे छोटी पुत्री है।

मां की मौत बचपन मे ही हो गया था, जिसके बाद अरुण मंडल ने दूसरी शादी सुमा देवी से किया। अरुण मंडल गोरखपुर में रेलवे में फोर्थ ग्रेड कर्मचारी है। सूचना पाकर वे रंगरा पहुंचे। माँ की मौत के बाद दो बहन की शादी अभिया बाजार और एकचारी में विवाह हुआ है। मनीषा को भाई नही है। घटना की सूचना मिलते ही बहन विशाखा देवी और आरती भी ससुराल से दौड़े आई।

वही गिरफ्तार आरोपित महिला सुमा देवी को एक पुत्र एक पुत्री है। पुछताछ में सुमा देवी ने आरोप स्वीकार कर सत्यता से पुलिस को अवगत किया। देर शाम नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार रंगरा पहुंचकर खुद आवश्यक पड़ताल कर तहकीकात किये। रंगरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष चनवीर यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का मेडीकल जांच के बाद शनिवार को जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button