भागलपुर

गनगनियां मे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने वृक्षा रोपन किए।। Inquilabindia

गनगनियां मे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने वृक्षा रोपन किए।।।

भागलपुर सुलतानगंज के गनगनियां गांव मे भाजपा के जिला प्रवक्ता कुमार श्रवण एंव एनडीए कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा का भव्य स्वागत किए। । इस दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर दुसरे दिन गनगनियां मे कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किए। इस दौरान विजय सिन्हा ने कहा कि वृक्षारोपण का उद्देश्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्म दिवस के लिए हैं।इससे लोगों में संदेश देना था ।कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को वृक्षारोपण के साथ मना.सकते हैं। हम वृक्षारोपण के साथ लोगों के दीर्घायु होने की मंगल कामना भी कर सकते हैं। इसके लिए सभी लोग एक वृक्ष आवश्य लगाए।जिससे पूरी दुनिया में पर्यावरण की रक्षा एंव.सुरक्षित और संरक्षित रख सके।साथ ही सुरक्षित रखेंगे तो देश भी सुरक्षित रहेगा ।और देश सुरक्षित रहेगा तो दुनिया सुरक्षित रहेगी। भाजपा भागलपुर के जिला प्रवक्ता कुमार श्रवण ने विजय सिन्हा जी को अंग वस्त्र उन्हें भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सौरभ कुमार, भाजपा मुंगेर के जिला अध्यक्ष श्री राजेश जैन जी, उत्तरी मंडल सुल्तानगंज के अध्यक्ष कुमार मंगलम जी, मुंगेर किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज सिंह जी, मंडल महामंत्री प्रवीण मिश्रा जी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मवीर कुमार, श्री मनोरंजन कुमार सिंह श्री विपिन कुमार सहित अनेकों ग्राम वासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button