भागलपुर

कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र प्रारंभ ।।

नवगछिया। सिद्धपीठ मणि द्वीप श्री दुर्गा मंदिर, भ्रमरपुर में आज सोमवार प्रातः 9 बजे पंडित शशिकांत झा के निर्देशन में कलश स्थापन के साथ जयंती भी स्थापित किया जाएगा। प्रधान पुजारी अभिमन्यु गोस्वामी आचार्य रहेंगे। प्रातः दुर्गा मंदिर से सीताराम नाम संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी भी किया जाएगा। संध्या में माँ की भव्य आरती होगी। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर नारी भाग लेते हैं। रात में ब्राह्मण भोजन के बाद 8 बजे से मंदिर में रसमय भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा।यह परम्परा 9 पूजा यानी 4 अक्टूबर तक चलेगी।

इसके अतिरिक्त झूला, मीना बाजार, युवाओं के द्वारा सुंदर एकांकी, आकाशवाणी, दूरदर्शन के कलाकारों के द्वारा सुंदर संगीत का कार्यक्रम छः पूजा से विजयादशमी तक चलेगा । वही 2 अक्टूबर को मध्य रात्रि में निशा बलि पड़ेगी। 4 अक्टूबर महानवमी के दिन 11 बजे दिन से बलि प्रारम्भ हो जाएगा। विजया दशमी को सायं साढ़े छः बजे मूर्ति विसर्जन का भव्य कार्यक्रम होगा। मूर्ति का विसर्जन बगल के शिव गंगा तालाब में होगा। प्रसिद्ध गायक हिमांशु मिश्रा उर्फ दीपक ने सभी श्रद्धालुओ को माँ के दरबार में सादर आमंत्रण किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button