खगड़िया

अवैध रूप से संचालित दो फ़र्जी हॉस्पिटल को पदाधिकारियों ने किया सील // Inquilabindia

श्रवण आकाश, खगड़िया की खास रिपोर्ट

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के दो जगहों पर संचालित हो रहे दो फर्जी अस्पताल को स्वास्थ विभाग की टीम ने सील कर दिया। उक्त कार्रवाई सिविल सर्जन खगड़िया डॉक्टर अमरनाथ झा के द्वारा गठित स्वास्थ्य विभाग तीन सदस्य टीम ने किया हैं। वहीं टीम ने मड़ैया के राज आरोग्य सेवा सदन को सील किया हैं। जांच में पहुंचे टीम को देखते ही फर्जी अस्पताल संचालक फरार हो गए। टीम के लोगों ने उसे सील कर दिया । इसके बाद वे लोग परबत्ता तोरण द्वार के अंदर स्थित मां गंगा हास्पिटल पहुंचे, जहाँ अस्पताल संचालक बोर्ड हटाकर फरार हो गए थे। मालूम हो कि मरैया ओपी के मुनि टोला गांव के एक महिला की मौत बीते दिनों हो जाने के बाद मृत महिला के स्वजनों ने महेशखूंट अगुवानी पथ को मरैया स्थित किलनिक के फर्जी अस्पताल के पास जाम भी किया था।

img 20220513 wa00466109797919273617639

फर्जी क्लीनिक संचालक के द्वारा गलत तरीके से इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उक्त कार्रवाई की हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो फर्जी संचालित क्लीनिक को सील किया हैं। लेकिन इसके अतिरिक्त भी कई क्लीनिक फर्जी रुप से धड़ल्ले से चल रहा हैं। कुछ ऐसे फर्जी क्लीनिक भी हैं, जो सीएचसी के आमने सामने हैं। इस फर्जी क्लिक के संचालन होने से स्वास्थ्य विभाग पर सबालिया निशान खड़ा कर रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉक्टर राम नारायण चौधरी, प्रभारी सीडीओ खगड़िया तथा सीएचसी प्रभारी परबत्ता डॉ राजीव रंजन, औषधि निरीक्षक दीपक कुमार राम के अतिरिक्त अन्य कर्मी मौजूद थे । वहीं फर्जी अस्पताल को सील होने के बाद कुछ देर आसपास में हड़कंप मचा हुआ नजर आया। सीएचसी प्रभारी डॉ राजीव रंजन ने बताया कि सील कर इसकी सूचना विधिवत जिला पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी और स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई हैं और नियमानुसार कार्रवाई भी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button