बाढ़बिहार

राहत की खबर! नवगछिया में गंगा-कोसी का जलस्तर घटा, फिलहाल टला बाढ़ का खतरा

नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है। गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। जल संसाधन विभाग की गुरुवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार अनुमंडल के सभी प्रमुख निगरानी स्थलों पर स्थिति सामान्य बनी हुई है। सभी तटबंध सुरक्षित हैं और विभाग की ओर से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।
गंगा का जलस्तर घटा, स्थिति नियंत्रण में
इस्माईलपुर-बिंदटोली के स्पर-07 पर गंगा नदी का जलस्तर 29.43 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 7 सेंटीमीटर घटा है। वहीं राघोपुर निगरानी स्थल पर गंगा का जलस्तर 30.62 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जहां 24 घंटे के दौरान 10 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज हुई है।
दोनों स्थानों पर नदी का पानी तटबंध के टो (Toe) तक पहुंच रहा है, लेकिन जलस्तर चेतावनी और खतरे के निशान से काफी नीचे होने के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई गई है।
कोसी नदी में भी आई कमी
मदरौनी निगरानी स्थल पर कोसी नदी का जलस्तर 29.26 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 6 सेंटीमीटर कम हुआ है। यहां नदी का पानी अभी तटबंध के टो तक नहीं पहुंचा है और तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है।

वहीं चोरहर निगरानी स्थल पर कोसी नदी का जलस्तर 30.25 मीटर पर स्थिर बना हुआ है। विभाग के अनुसार यहां भी किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
बगजान तटबंध पर विशेष निगरानी
बगजान जमींदारी तटबंध के कुछ हिस्सों में नदी का पानी टो को छू रहा है। हालांकि जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है और स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। विभागीय टीम लगातार निरीक्षण कर रही है।
मानसून को लेकर अलर्ट जारी
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानसून को देखते हुए सभी संवेदनशील तटबंधों और निगरानी स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अभियंताओं और कर्मियों को लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
अधिकारियों के अनुसार वर्तमान स्थिति सामान्य है और

Sujeet Singh

सुजीत कुमार बिहार के भागलपुर जिले के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 8 वर्षों का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में विशेष रूप से क्राइम और राजनीति (पॉलिटिक्स) बीट पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, निष्पक्ष और जमीनी मुद्दों पर आधारित मानी जाती है।सुजीत कुमार ने स्नातक (बी.ए.) की शिक्षा प्राप्त की है। अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं, अपराध संबंधी मामलों और राजनीतिक गतिविधियों की प्रभावी कवरेज कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button