भागलपुर

जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित,15 से 18 वर्ष आयु के 170 छात्र-छात्राओं को लगा टीका ।।

नवगछिया। नारायणपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बिनोद कुमार के नेतृत्व में बुधवार को नवोदय विद्यालय नगरपारा में जोश व उत्साह के साथ 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों को टीकाकरण अभियान के तहत 170 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। वही 106 शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं का आरटीपीसीआर जाँच एवं रेपिड एंटीजन जाँच किया गया। सभी लोगों का रेपिड एंटीजन जांच निगेटिव आया है। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार, डॉ. कुमार अंकित एवं स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर पासवान के नेतृत्व में राकेश रंजन, राहुल वत्स, विष्णु प्रिया एवं नवनीत कुमार राय के सहयोग से टीकाकरण एवं जांच का अभियान चलाया गया। सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं काफी बच्चों ने टीकाकरण, पीसीआर टेस्ट एवं रैपिड एंटीजन टेस्ट में भाग लिया। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकेत्तर कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा। पीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि प्रखंड के आठ पंचायतों में टीकाकरण अभियान के तहत 18 से ऊपर आयु के 40 लोगों को, एवं 15 से 18 आयु के 450 बच्चों को टिका लगा। टीकाकरण के प्रति समाज में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इस अभियान में लोगों के बढ़चढ़कर हिस्सेदारी लेने से स्पष्ट है कि लोग कोविड के प्रति जागरूक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button