भागलपुर

जागृति ने 12वीं की परीक्षा में लाई 96.6 व आदित्य ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा में लाया 93.6 प्रतिशत अंक

बिहपुर: भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा गांव के मेधावी छात्र व छात्राओं ने सीबीएसई की बोर्ड व 12वीं की परीक्षा में अपने शैक्षणिक प्रतिभा व मेधा का एकबार फिर से परचम लहराया है। शुक्रवार को सीबीएसई की बोर्ड व 12वीं के निकले रिजल्ट में प्रखंड के विभिन्न गांवों के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में बिहपुर प्रखंड प्रमुख रीमा देवी व रंजीत चौधरी की पुत्री जागृति ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक लाई है। इसके साथ साथ जागृति के छोटे भाई आदित्य ने भी 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक लाकर पूरे परिवार का माहौल उत्सवी बना दिया है। जागृति व आदित्य ने आगे की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में और बेहतर अंक लाने की बात कही है।जागृति जहां नीट की तैयारी कर रही है। वहीं आदित्य व जागृति दोनों ने इस सफलता के लिए अपने दादा-दादी समेत घर के सभी अभिभावकों व सदस्यों के भरपूर सहयोग व समर्थन को दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button