भागलपुर

नगरह के कृष्ण उर्फ किशन कुमार हत्याकांड का उद्भेदन, तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार ।। Inquilabindia

नवगछिया। नवगछिया थाना के नगरह के पोठिया बहियार में बीते वर्ष 29 दिसंबर को नगरह निवासी दीनबंधु हरिजन के 19 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ किशन का शव पुलिस ने बरामद किया था। मामले को लेकर मृतक की माँ लीलिमा देवी के लिखित बयान पर नवगछिया थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज किया गया था। जिसमे पूर्व में हुए मृतक के पिता के हत्यारोपी थाना क्षेत्र के नवादा निवासी कनिकलाल यादव एवं टेरा यादव को नामजद किया गया था। दोनो कांड को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज ने नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में कांड के उद्भेदन एवं आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद जांच टीम द्वारा सूक्ष्म अनुसंधान एवं तकनीकी अनुसंधान के द्वारा इस कांड का उद्भेदन किया गया। वही तीन अपराधियों को गिरफ़्तार किया गया। जानकारी देते हुए नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज ने बताया कि मृतक कृष्ण कुमार उर्फ किशन के हत्या होने के करीब एक माह पूर्व गाँव के ही सनोज दास उर्फ नन्हकू की पत्नी रिंकू देवी के घर मे गलत नियत से घुसकर रिंकू देवी का हाथ पकड़कर गलत करने का प्रयास किया गया किंतु रिंकू देवी के द्वारा विरोध करने पर वह वहां से फरार हो गया। बताया कि सनोज की पत्नी रिंकू देवी का अबैध संबंध रंगरा के भवानीपुर निवासी प्रेमलाल यादव के पुत्र पुरुषोत्तम उर्फ पूरन यादव से है। रिंकू देवी ने किशन के कुकृत्य की जानकारी शिकायत के रूप में पूरन उर्फ पुरुषोत्तम से की। जिसके बाद सुनियोजित योजना बनाकर किशन को पोठिया बहियार बुलाया गया रंगरा के भवानीपुर के राहुल कुमार यादव समेत एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंटकर किशन की हत्या कर शव को खेत मे फेंक दिया गया। हत्या की घटना में शामिल सभी अपराधियों की पहचान करते हुए पुलिस ने पुरुषोत्तम कुमार, राहुल कुमार यादव एवं रिंकू देवी को गिरफ़्तार कर लिया गया। जबकि घटना में प्रयुक्त रस्सी और दो मोबाइल बरामद किया गया है। वहीं फरार अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस उसके सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। एसपी ने बताया कि इस छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को अलग से पुरष्कृत किया जाएगा। छापेमारी टीम में नवगछिया थानाध्यक्ष भारतभूषण समेत पुअनि राजेश कुमार राम, प्रभात कुमार, डीआईयू नवगछिया, परीपुअनि आशुतोष कुमार, राजेश रंजन कुमार, दीपिका जूही, पूनम कुमारी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button