बिहारराजनीति

JDU जिलाध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या, रुपया लूटने के क्रम में दिया घटना को अंजाम

जदयू जिलाध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या, रुपया लूटने के क्रम में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी के भाई सुनील कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार सभी अपराधी भाग निकले। घटना उस वक्त हुई जब सुनील बैंक से पैसा निकालकर अपने गांव मेयारी जा रहे थे। अभी वे अपने घर पर पहुंचे भी नहीं थे कि पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका, रुपये से भरा थैला लूटना चाहा, विरोध करने पर गोली मार दी। तत्क्षण उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है सुनील गांव में ग्राहक सेवा केंद्र का भी संचालन करते थे। अपने सीएसपी ग्राहकों के लिए ही वे बैंक से पैसा लेने आए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक अपराधियों का पता नहीं चल पाया है।
बता दें कि 17 दिनों पूर्व 19 मई को ही मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र के सिवैसिंगपुर बाजार के मुख्य सड़क पर अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसके पास से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। मृतक सिवैसिंगपुर का ही प्रशांत कुमार उर्फ ओमनाथ चौधरी था जो अपने चाचा के साथ मिलकर सीएसपी का संचालन करता था। उस मामले की जांच चल ही रही थी कि अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे डाला। सदर अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं के बाद से पुलिस हर बार घटना की पड़ताल का दावा करती है लेकिन समय के साथ वह भी गर्त में चला जाता है। कई बड़ी अपराधिक घटनाओं की पड़ताल आज भी पुलिस अनुसंधान में अटकी पड़ी है। सरायरंजन थानाध्यक्ष राजा ने कहा कि शीघ्ज्ञ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बैंक से पता लगाया जा रहा है कि वहां से सीएसपी संचालक ने कितने की राशि ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button