खगड़िया

ठंड लगने से गिरी महिला हुई घायल, सीएचसी परबत्ता में हुई इलाज।।

ठंड लगने से गिरी महिला हुई घायल, सीएचसी परबत्ता में हुई इलाज।।

परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बढ़ते ठंढ दिन ब दिन भयावह रूप लेते जा रही हैं। जिसमें खासकर वृद्ध महिला, बच्चे बिसबिसी से काफी प्रभावित हो रहे हैं। इतना ही नहीं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बूढ़े और बच्चे को भीषण ठंड से बहुत परेशानी होनी प्रारंभ हो गई हैं। जहां इस ठंड का जीता जागता उदाहरण हैं कि गुरुवार को खीराडीह पंचायत के श्रीरामपुर ठुठी गांव में एक वृद्ध महिला ठंड के असर से बेहोश होकर गिर गई। जिसकी पहचान श्रीरामपुर ठूठ्ठी गांव की 70 वर्षीय देवता देवी के रूप में हुई। जिसे बढ़ते ठंड ने प्रभावित कर जमीन पर गिरा दिया और वह धराम से गिर गई । इसके पश्चात आसपास के लोगों ने उसे उठाकर प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी परबत्ता लाया, जहां मौजूद महिला का खबर संकलन तक चिकित्सकों द्वारा ईलाज जारी थी। वहीं मौजूद चिकित्सक डॉ बिनय कुमार बिमल ने कहा कि भीषण ठंड से गिरने के दौरान उक्त महिला के शरीर पर चोटें भी आई हैं। ठंढ से गिरने के बाद चोट लगने से उसका इलाज की जा रही हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बढ़ते ठंड का इन दिनों काफी असर देखा जा रहा हैं। कहीं वृद्ध महिला ठंड से गिर रही हैं, तो कहीं कई लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। अंततः उन्होंने भीषण ठंड भी असरदार दिख रहा, हालांकि विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासन की व्यवस्था भी मुकम्मल नहीं है। जहां वर्तमान समय में गर्म कपड़े पहनने की आम आदमी को सलाह दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button