भागलपुर

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आगमानंद जी से लोगों ने लिया आशीर्वाद, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे बोले- गुरु के बिना ज्ञान नहीं ।

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के तत्वावधान में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा समारोह का शुभारंभ हो गया। समारोह का उद्घाटन करने केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सहित कई विद्वान पहुंचे थे। सभी ने स्वामी जी से आशीर्वाद लिया।

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है और ज्ञान के बिना मनुष्य अंधकार में भटकता रहता है। वे भागलपुर जिले के नवगछिया में बनारसी लाल सरफि वाणिज्य महाविद्यालय परिसर में श्री शिवशक्ति योगपीठ के संस्थापक परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज द्वाटरा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव के मौके पर बोल रहे थे।

अश्विनी चौबे ने कहा कि गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। गुरु भक्ति एक संस्कार है जो व्यक्ति में पूर्वज और परिवार की ओर से आता है। उन्होंने वेदों और पुराणों में गुरु महिमा की महत्ता को रेखांकित किया और कहा कि नवगछिया भागलपुर के लोगों के लिए यह सौभाग्य कि उन्हें स्वामी आगमानंद जी महाराज जैसा गुरु नसीब है। गुरु और शिष्य की भारत में महान परंपरा रही है। भारत के गुरुओं ने देश को दुनिया का विश्व गुरु बनाया था। उन्होंने कहा कि स्वामी आगमनानंद जी महाराज भारत के चंद वैसे सन्यासियों में से हैं जिनका जीवन समाज और धर्म के लिए निस्वार्थ भाव से संबंधित है। मंत्री ने कहा कि महाराज जी के कार्यक्रम में दो दिनों तक जनसैलाब उमड़ेगा जिससे उनकी लोकप्रियता और व्यापक स्वीकार्यता साबित होती है। इस मौके पर विधान पार्षद डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, प्रताप विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ उग्र मोहन झा और भागलपुर विश्वविद्यालय के मीनेटर डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने भी समारोह को संबोधित किया। आगमानंद महाराज के नेतृत्व में एक विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई और कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। भजन गायक डॉ हिमांशु मोहन मिश्र दीपक मिश्रा ने कई गुरु भक्ति के गीतों को प्रस्तुत किया।
13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ होगी जिसमें कुछ लोग अपने गुरु का दर्शन करेंगे और कुछ गुरु दीक्षा लेंगे। इस अवसर पर स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कहा कि महर्षि व्यास को आदिगुरु है, गुरुपूर्णिमा उन्हीं को समर्पित है। कुंदन बाबा, सौरभ कुमार सोनू, गायक बलबीर सिंह बग्घा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button