भागलपुर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय दिवस के रूप में कार्यक्रम किया आयोजित ।। Inquilabindia

नवगछिया। बिहपुर के कांग्रेस स्वराज आश्रम में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विजय दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला एवं संचालन युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद सबरार आलम ने किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि आज के दिन ही 1971 में पाकिस्तान पर निर्णायक जीत को चिह्नित करने के लिए 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस मनाया जाता है। जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ। भारत ने बांग्लादेश को एक नए राष्ट्र के रूप में बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सबरार आलम ने बताया की पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल नियाजी के कुल 93 हजार सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था। यह द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अब तक का सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण था। ‘बांग्लादेश मुक्ति दिवस’ भी इसी दिन को कहा जाता है और यह पाकिस्तान से बांग्लादेश की आधिकारिक स्वतंत्रता का प्रतीक है। आज के दिन पाकिस्तान के दो टुकडे किये गये थे। सभी ने देश को नई दिशा और दशा देने वाले महापुरुषों को नमन किया। मौके पर उपस्थित अल्पसंख्यक के भागलपुर जिला संयोजक मोहम्मद अरशद अली, रंजीत राणा, मोहम्मद फिरोज, परवेज अंसारी, मोहम्मद शहादत, मृत्युंजय मिश्रा, भिकारी मंडल, मयंक कुमार सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button