भागलपुर

नवगछिया के कदवा बोड़वा में महिला की गला रेत कर हत्या ।। InquilabIndia

 कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बोड़वा गांव में बांस बिट्टा से कदवा पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है। महिला की हत्या तेज धारदार हथियार से अपराधियों ने की है। महिला के शव की पहचान बोड़वा निवासी त्रिवेणी ऋषिदेव की पत्नी शोभा देवी 45 वर्ष के रूप में हुई है। महिला की हत्या सोमवार की रात करीब दो बजे के आस पास हुई है। अपराधियों ने महिला की हत्या तेज धारदार हथियार से गला रेत की है। इसके साथ ही अपराधियों ने क्रूरता का परिचय देते हुए महिला के पेट के दोनों बगल चाकू से प्रहार किया है महिला के पेट के दोनो तरफ गहरे जख्म के निशान हैं।

महिला का शव जहां से पुलिस ने बरामद किया है वहां से महज 50 मीटर की दूरी पर ही महिला का घर है। मंगलवार की सुबह जब जब स्थानीय लोगो ने महिला का शव खून से लाताप देखा तो इसकी सूचना कदवा थाने की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते हीं कदवा ओपी थाने की पुलिस के साथ थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार व एएसआई संजय कुमार घटनास्थल पर पहुचें। पुलिस ने घटना स्थल पर बारिकी से छानबीन शुरू की। इस दौरान दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगो से पूछताछ की लेकिन घटना के संदर्भ में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा।

जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के छोटे पुत्र ब्रजेश ने बताया कि मां के मोबाइल पर दो बजे रात को फोन आया और वह बात करते हुए हीं घर से निकली थी। सुबह होने पर जब गांव के लोग बोले तो देखा मां की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार घटना की रात शोभा देवी अपने दस वर्षीय पुत्र बर्जू उर्फ ब्रजेश कुमार के साथ सोई हुई थी। मृतक महिला के पति त्रिवेणी ऋषिदेव व दोनों विवाहित बेटे मिथुन ऋषिदेव व विक्को उर्फ विकाश ऋषिदेव प्रदेश में मजदूरी करते है। मृतिका की बड़ी बहू करीब दो महीने से मायके में थी तो, छोटी वाली कुन्दाली देवी गत रविवार को पूर्णियां जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र रायपुरा गांव चली गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button