भागलपुर

सिकियाधार में युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या ।। InquilabIndia

नवगछिया में रविवार को खरीक थाना स्थित सिकियाधार गंगा घाट के समीप अपराधियों ने बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी प्रभाष झा के करीब 20 वर्षीय पुत्र मंगल कुमार झा की गला रेतकर हत्या कर दी एवं शव को घटनास्थल पर छोड़ कर सभी अपराधी फरार हो गया। अपराधियों द्वारा इस घटना को 11 बजे के बीच अंजाम देने की बात बताई जा रही है।

किन्तु, पुलिस को घटना की सूचना तब मिली जब दोपहर में करीब दो बजे विभिन्न गाँवों के पशुपालक अपना भैस को चडी कराने गंगा धार के समीप गये। जिसके दौरान चरवाहो की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद इलाके में सनसनी मच गई एवं शव देखने के लिए लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। इसी बीच घटना की सूचना खरीक एवं बिहपुर पुलिस मौकेो पर पहुंची।
और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।

वहीं, घटना के संबंध में कोई भी कुछ बोलने से साफ परहेज कर रहें हैं। हालाँकि, कुछ लोग दबी जुबान से चर्चा करते दिखे कि सुबह के 10 बजे लत्तीपुर में शराब पार्टी का आयोजन हुआ था। जिसमें मृतक समेत पाँच लोग शामिल हुए थे। इसके बाद मृतक को लत्तीपुर के भूसखारी रजक समेत तीन अन्य लोग लात-घूंसे से पीटते हुए बाँध के तरफ ले जा रहे थे। भूसखारी के हाथ पशियानी था। जिसके कुछ देर बाद ही युवक की गला रेतकर हत्या होने की सूचना मिली। युवक की अपराधियों ने जिस तरह निर्मम तरीके से हत्या की है।


वहीं घटना कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक के परिजनों में फिलहाल घर एकमात्र सदस्य उनके पिता हैं, जिसका मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके कारण वह कुछ बताने में असमर्थ है। इसके अलावा मृतक का छोटा भाई हैदराबाद में रहकर मजदूरी कर रहा है तो माँ कुछ वर्ष पूर्व ही मर चुकी है। मृतक के पड़ोसियों ने बताया कि मृतक भी हैदराबाद में ही रहकर मजदूरी करता था, जो लाॅकडाउन में घर आया था और तब यहाँ ही था। मृतक कुछ सनकी मिजाज का था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button