भागलपुर

पंचायत समिति की बैठक में तेरह बिन्दुओं पर हुई चर्चा ।। Inquilabindia

नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के शिल्प प्रशिक्षण भवन में बुधवार को प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिमोहन कुमार के द्वारा किया गया। बैठक मे तेरह एजेंडा पर चर्चा हुई। 15 वीं केन्द्रीय वित्त आयोग, षष्टम राज्य वित्त आयोग, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम), आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए जमीन उपलब्धता, पंचायत सरकार भवन के लिए जमीन उपलब्धता, जातीय आधारित जनगणना, शेष बचे हुए पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण, बैटरी चालित ट्राई साईकल, पीएम आवास योजना के लाभूकों से आवास पूर्ण कराने, नलकूप योजना का संचालन, नवनियुक्त पंचायत सचिव और राजस्व कर्मचारियों का परिचय और पंचायत/हल्का आबंटन, कुंआ जीर्णोद्धार को पूर्ण करने को लेकर पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया। कुल 13 बिंदुओं पर चर्चा हुई। मौके पर नारायणपुर सीओ अजय सरकार, पीएचसी प्रभारी विनोद कुमार समेत अभियंता, तकनीकी सहायक, लेखापाल, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, जीविका प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button