बिहार

इस बार हाथी पर है देवी दुर्गा का गमन और प्रस्थान, इलाके में 26 से शुरू है नवरात्रि ।।

विभिन्न दुर्गा मंदिरों में तैयारी शुरू

नवगछिया। नवरात्रि इसबार 26 सितंबर से शुरू हो रही है। विजयादशमी पांच अक्तूबर को है। इलाके के पंडित पुरोहितों की मानें तो इस बार माता के भक्तों के लिए नवरात्रि बेहद शुभ होने वाली है। माँ का आगमन और गमन दोनों हाथी पर ही होना है। जानकारी देते हुए मिथिला पंचाग के मर्मज्ञ पंडित आचार्य शंभूनाथ वैदिक ने कहा कि हाथी बुद्धि का प्रतीक है और बुद्धि से समृद्धि संभव है। दूसरी तरफ हाथी पर आगमन और प्रस्थान अच्छी वर्षा का संकेत है। निःसंदेह अच्छी वर्षा कृषि के लिए फायदेमंद साबित होगा और भारत की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। ऐसे में उद्योग धंधे में तेजी आने की संभावना है।

श्री वैदिक ने कहा कि आने वाले दिनों में देश की जीडीपी में आशातीत बढ़ोतरी की संभवना है और महंगाई में आंशिक कमी की संभवना भी है। देश की राजनीति में उथल पथल की संभावना नहीं है। राजनीतिक स्थिरता बनी रहेगी। पड़ोसी देशों से संबंध और ज्यादा बिगड़ने की संभवना है, हालांकि युद्ध के संकेत नहीं है। हाथी की चाल मंथर गति की होती है, ऐसे में समस्याओं के निदान की गति भी धीमी होगी, लेकिन सटीक निदान अवश्य होगा। इस बार साधकों के लिए माता का आगमन और प्रस्थान बेहद शुभ है। आचार्य शंभूनाथ ने कहा कि इस बार की नवरात्रि माता की पूजा तांत्रिक विधि से करने वाले लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है। अनुमान है कि वर्षों से तंत्र साधना में लगे बड़ी संख्या में साधक इस बार सफल होंगे। तो दूसरी तरफ भक्तों की मनोकामना के लिये इस बार की नवरात्रि अत्यंत फलदाई व बेहद शुभ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button