भागलपुर

बभनगामा पंचायत की वार्ड नं. 02 से दुलारी देवी ने भरा नामांकन

बभनगामा पंचायत की वार्ड नं. 02 से दुलारी देवी ने भरा नामांकन, बोलीं – जनता का आशीर्वाद मेरी जीत की गारंटी!

बभनगामा पंचायत के वार्ड संख्या 02 में शुक्रवार को चुनावी सरगर्मी तब तेज़ हो गई जब वार्ड सदस्य पद के लिए दुलारी देवी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई, जो उनके बढ़ते जनाधार का संकेत दे रही थी।

दुलारी देवी ने आत्मविश्वास भरे लहजे में कहा – “मेरी सेवा भावना और ईमानदार छवि ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है और यही मेरी जीत की सबसे मजबूत गारंटी है।”

स्थानीय लोगों के बीच दुलारी देवी को एक ज़मीन से जुड़ी, सरल और संघर्षशील महिला के रूप में जाना जाता है। उन्होंने पहले भी कई सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाया है, जिससे उनका जनसंपर्क और विश्वास लगातार बढ़ता गया है।

पंचायत की गलियों में अब चर्चा गर्म है – क्या दुलारी देवी इस बार वार्ड नंबर 02 में नया इतिहास रचेंगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button