भागलपुर

भवानीपुर के मुखिया दीपक का आकस्मिक निधन ।। InquilabIndia


नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के मुखिया दीपक कुमार उर्फ शिकारी शर्मा (32) का निधन शुक्रवार को देर रात जे.एल.एन.एम. सी. एच भागलपुर में हुई। वे लगभग एक महीने से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कतें आ रही थी। उनके स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए, उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। उनके मौत की खबर सनते ही पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।

सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पोस्ट किया

रवींद्रनाथ ठाकुर।मुखिया दीपक ने अस्पताल में लगभग 1 बजे अंतिम सांस लिया। जैसे ही लोगों को उनके निधन की खबर मिली देखते ही देखते सोशल मीडिया पर शोक संदेश का दौड़ छा गया। लोगों उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए अपना दुख व्यक्त कर रहे थे। उनके निधन की खबर से घर के लोगों का बुरा हाल है। पत्नी सोनी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थीं। वहीं बड़ा भाई मुकेश शर्मा भी फूटफूटकर रोते नजर आएं। तीन वर्षीय पुत्र ने दी मुखाग्नि।

युवाओं के साथ मिलकर रहते थे
पंचायत में लगभग सभी युवाओं के साथ उनकी अच्छी पैठ थी। वे बड़े शांत एवं मृदुभाषी स्वभाव के थे। बहुत ही संयम के साथ सबों का साथ निभाया करते थे। पंचायत में किसी के भी यहां यदि मृत्यु होती तो वे तत्काल पीडित परिवार से मिलकर सांत्वना एवं अत्येष्टि लाभ देते थे।

क्रिकेट खेलते-खेलते बने मुखिया
मुखिया क्रिकेट भी अच्छा खेलते थे। महज 27 वर्ष की उम्र में युवाओं के कहने पर उन्होंने पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिए दावेदारी की थी। उनके साथ युवाओं ने घर-घर जाकर वोट मांगा और उनकी जीत पहली बार में ही हो गई।

पंचायत में विकास की बहा दी गंगा
मुखिया दीपक ने हर गली एवं नाली का पक्कीकरण किया। इंदिरा आवास योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना, गाय सेड योजना, वाहन योजना, जल-नल योजना, रोजगार योजना, शौचालय योजना, राशन कार्ड आदि में खासा काम किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का विकास बीते कार्यकाल में कोई नही कर पाया था।

पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, राजद के प्रत्याशी शैलेश कुमार, जिला प्रवक्ता विश्वास झा, मनोज यादव, रंजीत रोशन, गौरव कुमार उर्फ सोनू, संतोष यादव, विक्की कुमार, अनमोल कुमार, अबोध कुमार, सीताराम यादव, मुकेश यादव, नंदलाल यादव, सुबोध यादव, मनोज शर्मा, कुमोद यादव, इंद्रल, मदन रंगीला, मुकेश शर्मा, गुड्डू, रितेश झा, प्रशांत कुमार उर्फ पिंटू यादव, त्रिपुरारी कुमार भारती, उपेंद्र यादव, महेश साह, इंद्रदेव यादव सहित सैकड़ों ग्रामीणों एवं प्रतिनिधियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button