भागलपुर

सुलतानगंज दिलगौरी गांव मे मारपीट करते हुए गोली मार कर जानमारने की धमकी।।

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी गाँव के समीप रास्ते के विवाद को लेकर जमकर मार पीट का मामला प्रकाश मे आया हैं।
वहीं इस मामले में पिड़ित मीना देवी ने बताया कि मेरा देवर चंदन शर्मा, नूतन देवी,रौशन कुमार, ननदोसी मुरारी शर्मा के द्वारा रास्ते के विवाद को लेकर बार बार मार पीट करते रहता है।जबकि बटवारा पहले हो चुका है।वहीं इन लोगों ने आज रास्ते में जाने के क्रम में मार पीट करते हुए पाँच हजार का छीनतई व कान बाली लेते हुए गोली मारने की धमकी दी है।

साथ ही उनके पति उमाकांत शर्मा ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि भाई चंदन शर्मा, बहन नूतन देवी, भानजा रौशन कुमार, बहनोइ मुरारी शर्मा ने मारपीट करते हुए पांच हजार रुपये की छिनतई करते हुए गोली मारते हुए जान मारने की धमकी दि हैं।वहीं पिडित ने इस मामले को लेकर थाना मे लिखित आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा का गुहार लगाया हैं।वहीं पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई हैं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button