खेल

बाल बैडमिंटन चयन प्रतियोगितामें भाग लेने नवगछिया टीम के पांच खिलाड़ी लेंगे हिस्सा।। Inquilabindia

15 दिसंबर को पूर्वाहन 10 बजे से सोनपुर ( सारण ) में बिहार राज्य बाल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में सारण जिला बाल बैडमिंटन संघ के द्वारा एक दिवसीय सब-जुनियर बाल बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता (बालक/बालिका) का आयोजन होगा।इस चयन प्रतियोगिता में चयनित बिहार टीम आठ से 12 जनवरी तक श्रीकाकुलम(आंध्रप्रदेश) में आयोजित होने वाली 40वीं सब जुनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) में भाग लेगी।इधर नवगछिया पुलिस जिले से पांच खिलाड़ी अजीत कुमार,बिट्टू कुमार,कुमार पुष्कर,घनश्याम कुमार व मन्नू कुमार अपने कोच अविनाश कुमार के साथ मंगलवार को बिहपुर से ट्रेन द्वारा सोनपुर के लिए रवाना हुए।उधर बिहार राज्य बाल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरीशंकर ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक व बालिका खिलाड़ियों का जन्मतिथि 02.01.2006 के बाद होना चाहिए।सहभागिता करने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड का फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से लेकर रहेगें।श्री शंकर ने यह भी बताया कि इसी चयन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर बिहार सब जुनियर बालक व बालिका बाल बैडमिंटन टीम का चयन जाएगा।राज्य संघ के प्रवक्ता सह नवगछिया बाल बैडमिंटन संघ के सचिच ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि इस चयन प्रतियोगिता राज्य संघ से मान्यता प्राप्त जिलों के खिलाड़ियों को सहभागिता करने की अनुमति दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button