भागलपुर

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह के निधन होने पर उनके पार्थिक शरीर सुल्तानगंज चौक बाजार पहुँचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित महागठबंधन के नेताओ ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दी।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह के निधन होने पर उनके पार्थिक शरीर सुल्तानगंज चौक बाजार पहुँचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित महागठबंधन के नेताओ ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दी।

भागलपुर सुल्तानगंज चौक बाजार के समीप कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह का निधन होने पर पटना से कहलगांव जाने के क्रम में सुल्तानगंज चौक के समीप कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित महागठबंधन के नेताओ ने उनके पार्थिक शरीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किए। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं महागठबंधन के नेताओं ने सदानंद सिंह अमर रहे के नारों से पूरा चौक बाजार गूंजेमान हो गया। इस दौरान कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विनय शर्मा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिस समय कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष थे अपने काल में बहुत से विकास कार्य की उपलब्धि के बारे में विस्तार से बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सदानंद सिंह अमर रहे के नारे लगाए। वही कांग्रेस के नेता अयूब इस्लाही ने भी पूर्व मंत्री सदानंद सिंह के कार्य की उपलब्धि के बारे में बताते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किए । साथ ही राजद के नेता दिलीप गुप्ता ने भी सदानंद बाबू अच्छे कार्य की गुणवत्ता गाते हुए अमर रहे के नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस के नेता एवं महागठबंधन के नेता सुबोध सिंह, सिकंदर पासवान , लखनलाल मंडल , दिलीप यादव, भोला चौधरी, अख्तर अंसारी, अनुज साह, गोपी मंडल, संजय जैन, अस्वनी चौधरी , अफरोज आलम सहित महागठबंधन के नेता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button