भागलपुर

सुलतानगंज मे राजद के प्रदेश महासचिव चक्रपाणि हिमांशु ने बाढ पिडितो को न्याय नहीं मिलने पर प्रखंड मुख्यालय मे कार्यकर्ताओं के साथ विशाल प्रर्दशन का ऐलान।।।

भागलपुर सुलतानगंज के खांदी भंडार प्रागण मे राजद के प्रदेश महासचिव चक्रपाणि हिमांशु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राष्ट्रीय जनता दल में बाढ़ पीड़ित को समुचित व्यवस्था दिलाने के लिए प्रखंड परिसर सुल्तानगंज में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के खिलाफ दिनांक 13/09/ 2021 को महाधरना कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मेराज की अध्यक्षता में किया जाएगा। जिसका ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सुल्तानगंज को दिया गया/ इस अवसर पर बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ पीड़ित को न्याय दिलाने में अक्षम साबित हुई है/ अभी तक सभी परिवार को जिनका घर पानी मैं डूबने से क्षतिग्रस्त हो गया या नुकसान हो गया है उनको राहत राशि का ₹6000 नहीं मिला है/ फसल मुआवजा नहीं मिला है मकान क्षतिग्रस्त एवं मवेशी मरने का पैसा नहीं मिला है 2019 के आधार पर ₹6000 कुछ लोगों को दिया जा रहा है/ जबकि बाढ़ सभी साल से अधिक आया है/ उसका आकलन कर मुआवजा दिया जाए /प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मेराज ने कहा कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है/ हजारों परिवार जिसके घर में पानी आया है उसे मुआवजा राहत पैकेज से वंचित किए जाने की साजिश रच रहा है/ इसके खिलाफ शंखनाद किया जाएगा /इसके लिए जन जागरण अभियान सभी पंचायत में किया जाएगा इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मंजूर, राजद वरीय नेता अरविंद यादव दिवाकर मंडल धीरेंद्र यादव विजय यादव राजेश बिंद मुकेश ठाकुर सहित इत्यादि कार्यकर्ता मौजुद थे/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button