बिहार

शादी के बाद भी नहीं सुधरी पत्नी की आदत, रातभर बॉयफ्रेंड से बात करने पर पति ने मार डाला INQUILABINDIA

बिहार के बांका जिले से एक ऐसी भयावह घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है. आरोपी पति का आरोप है कि उसकी पत्नी रात-रातभर अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात करती थी. बांका पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपी पति की तलाश में जुट गई है.

Screenshot 20210409 172109

ये खौफनाक वारदात बांका जिले के सदर अनुमंडल की है, जहां फुल्लीडुमर थाना के इनारावरण गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति ने अपने ससुराल में ह इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मृतक महिला की पहचान तालो मुर्मू (25) के रूप में की गई है. जबकि आरोपी पति का नाम  मुन्ना हांसदा बताया जा रहा है, जो पत्नी के साथ ससुराल में आकर रहता था. 

WhatsApp Image 2021 03 29 at 10.57.34

वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची बांका पुलिस ने मृतक पत्नी की डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है. बताया जा रहा है कि हाल ही में आरोपी पति मुन्ना हांसदा की शादी तालो मुर्मू के साथ हुई थी. मुन्ना हांसदा शादी के बाद से ज्यादातर समय ससुराल में ही रहा करता था. घटना को लेकर पीड़िता के पिता शिवलाल मुर्मू ने कहा कि घर पर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे. सभी लोग उनकी आवभगत में लगे हुए थे. वहीं पशुओं के साथ जंगल जाने के दौरान दामाद ने इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया. 

WhatsApp Image 2021 03 19 at 23.40.19 1

मुन्ना हांसदा का आरोप है कि उसकी पत्नी तालो मुर्मू रात-रातभर किसी अन्य शख्स से मोबाइल पर बात करती रहती थी. उसे अपनी पत्नी के ऊपर शक हुआ. उसने कहा कि वह अपने किसी प्रेमी से मोबाइल पर घंटों बात करती थी. पत्नी का किसी और से फोन पर बात करना नागवार गुजरता था. इसे लेकर दोनों के बीच कई बार बहस हो चुकी थी. 

मुन्ना को शनिवार को पत्नी का फोन पर बात करना बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने पत्नी को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मुन्ना फरार हो गया है. आरोपी पति को गिरफ्तार करने की कोशिशें की जा रही हैं. थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच करके जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button