भागलपुर
एश्वर्य प्राप्ति के लिए होती है अनंत पूजा ।। InquilabIndia

रवींद्रनाथ ठाकुर ।नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर में लगातार 73 वर्षों से यजमान सुबोध कुमार झा की अगुवाई में पंडित मंटू चौधरी ने विधि विधान से अनंत पूजा व हवन संपन्न करवाया। यजमान सुबोध कुमार झा ने बताया कि महिलाएं सौभाग्य की रक्षा व परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत करती हैं, वहीं पुरुष ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए व्रत करते हैं। इस पूजा में खीरा, फल, आदि के कथा सुनकर अंत में अनंत रक्षासूत्र को धारण किया जाता है। वहीं नगर एवं गाँव के विभिन्न मंदिरों एवं ठाकुरबाड़ी मंदिर तथा बरहेट बजरंगबली मंदिर में भी अनंत पूजा संपन्न कराकर प्रसाद का वितरण किया गया।




