भागलपुर

अपराधियों ने पहले पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला InquilabIndia

हरिओ में फिर खुनी खेल चालू

बिहपुर के हरिओ पंचायत के कोसी खेसरिया धार से मिले सोमवार की रात 11:30 बजे मिले युवक श्रवण कुमार के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार गंगा घाट पर कर दिया. इससे पूर्व मंगलवार की सुबह जैसे युवक की मां सविता देवी को अपने एकलौते पुत्र का शव मिलने की सूचना मिली. वह दहाड़ मार कर रोने लगी

उसके बाद शादीशुदा बेटी सुषमा व लक्ष्मी कुमार एवं दमाद अंकज शर्मा समेत अन्य परिजन थाने पहुंच गये और दहाड़ मार कर रोने लगी. वही लोगों ने किसी तरह चुप करा कर उन्हें घर भेजने का प्रयास किया. मां सविता देवी रो -रो कह रही थी हमरा बेटा कै बुलाय कै मारी कै फेंकी देलकै हो बाबू

अपने एकलौते बेटे के खोने के गम में मां बेसुध हो जा रही हैं. अब परिवार के सामने भूखों मरने की नौबत आन पड़ी हैं. लक्ष्मी के सर से पिता का साया तो पहले ही उठ चुका था, अब भाई भी इस दुनिया में नही रहा. अब किसके सहारे वो इस दुनिया में जियेगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दस बजे दिन में युवक श्रवण कुमार बहियार से घर आया था. उसके बाद किसी ने फोन कर उसे घर से बुलाया .
जो वापस ही नही लौटा.

शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था की युवक के साथ पहले मारपीट एवं उसके बाद गला दबा कर हत्या करने के बाद शव को कोसी धार में फेंक दिया हैं. मृतक युवक का मोबाइल गायब मिला एवं एयर फोन उसके जेब में रखा मिला. गांव के गलियारे में यह चर्चा भी आम यह हैं की कुछ दिन पहले गांव से एक लड़की युवक के साथ घर से भाग गई हैं. जिस युवक ने लड़की भगाई हैं.

वह युवक मृतक श्रवण का करीबी दोस्त बताया जाता हैं. लेकिन कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नही हैं. मालूम हो कि मृतक युवक के पिता स्व रवींद्र शर्मा की भी हत्या बदमाशों ने गोलीमार कर दिया था. थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया की अभी आवेदन नही मिला हैं. लेकिन पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू को खंगाल रही हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button