भागलपुर

मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई

नवगछिया। नवगछिया के राजेन्द्र कॉलोनी स्थित गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर नवगछिया में शनिवार को मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। प्राचार्य लालबाबू राय एवं सभी आचार्य द्वारा दोनो महापुरुष के तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य चन्द्रकांत झा ने मालवीय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे भैया-बहन को उनके मार्ग पर चलकर अपने माता-पिता और देश का नाम रौशन करना चाहिए। साथ ही आचार्य शिवशंकर कुमार शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे देश के रत्न में एक नाम अटल जी का भी आता है। उन्होंने अपने जीवन को देश के नाम समर्पित कर डाला था। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्या सुधा कुमारी, स्मृति कुमारी, प्रिया कुमारी, नीतम कुमारी, आचार्य कौशल किशोर चौधरी, अंकित कुमार सहित सौकड़ो भैया-बहन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button