भागलपुर

मिली राय ने भरा नामांकन, समर्थकों की भीड़ ने दिखाई चुनावी ताकत, माहौल गर्माया

बिहपुर प्रखंड में गुरुवार को पंचायत उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत मड़वा पश्चिम पंचायत से मुखिया पद के लिए पूर्व मुखिया मिली राय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ भारी संख्या में ग्रामीणों और समर्थकों का जमावड़ा देखा गया, जिससे प्रखंड मुख्यालय चुनावी रंग में रंगा नजर आया।

पूर्व पंसस मनोरंजन राय भी इस मौके पर मौजूद थे और उन्होंने खुलकर दावा किया कि “इस बार नहीं, हर बार – मिली राय की जीत है तय!”

बिहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी एसएन पंडित ने जानकारी दी कि इस उपचुनाव में कुल चार पदों पर चुनाव कराया जा रहा है – जिनमें मड़वा पश्चिम पंचायत के मुखिया पद, धरमपुरत्ती पंचायत के वार्ड 1, बभनगामा पंचायत के वार्ड 2 और झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड 3 के पंच पद शामिल हैं।

मुखिया मृदुला देवी के इस्तीफे से खाली हुए पद को लेकर ही यह उपचुनाव हो रहा है।
नामांकन की अंतिम तारीख 20 जून निर्धारित की गई है। उसके बाद
🔹 21-23 जून: नामांकन पत्रों की जांच
🔹 24-25 जून: नाम वापसी
🔹 26 जून: चुनाव चिन्ह का आवंटन
🔹 9 जुलाई: मतदान
🔹 11 जुलाई: मतगणना होगी।

बिहपुर की राजनीति में मिली राय की एंट्री ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। भीड़ के उत्साह और जोश ने यह संकेत दे दिया है कि इस बार का उपचुनाव बेहद रोचक, ताकत की टक्कर और जनता के समर्थन की सच्ची परीक्षा होने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button