भागलपुर

अभाविप के 6 दिवसीय छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का हुआ समापन ।।

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई द्वारा चल रहे 6 दिवसीय छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन गुरुवार को सावित्री पब्लिक स्कूल नवगछिया में किया गया। संचालन अंजू कुमारी व विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सावित्री पब्लिक स्कूल के निर्देशक राम कुमार साहू, प्रियंका झा, अभाविप की प्रदेश सह मंत्री स्मृति सिंह, नगर उपाध्यक्ष विपुल कुमार, संघ के विनोद केजरीवाल एवं नगर छात्रा प्रमुख गुलफशा शेख़ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

स्मृति सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित एवं राष्ट्र हित में वर्ष भर कार्य करने वाला छात्र संगठन है। कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र/छात्राओं का व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास, छात्राओं को प्रतिदिन योगा, मेंहदी, सेल्फ डिफेंस, मंजूषा पेंटिग, पालिक स्पीकिंग, संगीत एवं नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। श्रीराम कुमार साहू ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है, आगे बढ़िए। किसी भी कार्यक्रम में केवल हिस्सा नहीं बनिए, उससे सीखिए।

विशिष्ट अतिथि प्रियंका झा ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी एवं समय प्रबंधन कैसे करें और यह क्यों आवश्यक है इस विषय पर चर्चा की। इसके बाद अर्चना कुमारी, सनाया, अंजली कुमारी ने नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं छात्राओं ने सेल्फ डिफेंस का भी शक्ति प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षक नीतीश कुमार व मोनी कुमारी को सम्मानित किया गया। मौके पर नगर उपाध्यक्ष श्रीओम सिंह, नगर सह मंत्री कोमल राज, लवली, ब्यूटी, पूजा, अंजली , अभिलाषा, स्नेहा, मेघा, खुशबू आदि मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button