भागलपुर

सोनवर्षा महादलित टोला में पति-पत्नी के बीच हिंसक लड़ाई में तीन मासूम बच्चे को बेरहमी से जान मारने का प्रयास,
महिला की हालत नाजुक, पति भी है गंभीर रूप से घायल ।।

सोनवर्षा महादलित टोला में पति-पत्नी के बीच हिंसक लड़ाई में तीन मासूम बच्चे को बेरहमी से जान मारने का प्रयास,
महिला की हालत नाजुक, पति भी है गंभीर रूप से घायल ।।

  • दो मासूम की मौत, तीन मरणासन्न, पति पर आशंका

*पुलिस जांच में जुटी, घटनास्थल से रॉड और ईंट बरामद

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा वार्ड संख्या- 15, महादलित टोला में गुरुवार की सुबह बहुत ही हृदय विदारक घटना घटित हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महादलित परिवार के पति-पत्नी इनके दो पुत्र और एक पुत्री समेत कुल 5 सदस्य गंभीर रूप से घायलावस्था में मिले है। सभी को लोहे के रॉड और इंट से कुचल कर मारने का प्रयास किया है। जिसमे दो मासूम की दर्दनाक मौत हो चुकी है। जबकि अन्य तीन की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। घायलों में एक मासूम व एक महिला शामिल है। बिहपुर सीएचसी से सभी को मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया गया है।
घटना सोनवर्षा महादलित टोला निवासी भूपेंद्र दास उर्फ भोपाली के घर का है। जानकारी के अनुसार सुबह जब देर तक भूपेंद्र ने दरवाजा नही खुला तो उसका छोटा भाई रमेश कुमार ने किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा तो सभी के होश उड़ गए। अंदर भूपेंद्र समेत पत्नी आरती कुमारी और तीन बच्चे लहूलुहान हालात में खून से लथपथ जहां तहां पड़ा हुआ था। जिसमे एक किशोर की मृत्यु हो गई थी। वही अन्य सभी गंभीर स्थिति में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना देते हुए सभी को इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टर ने देखते ही एक मासूम बालवीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य सभी की गंभीर हालत को देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच पड़ताल की। घटनास्थल से ईंट और लोहे का रॉड बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने उस कमरे को सील करते हुए ईंट और रॉड को जप्त कर लिया है। नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने भी घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। बताया जा रहा है कि घायल बालवीर 2 वर्ष और साजन 4 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वही घायलों में भूपेंद्र दास उर्फ भोपाली 32 वर्ष, पत्नी आरती कुमारी 27 वर्ष, पुत्री अर्निका कुमारी 6 वर्ष शामिल है। सभी का मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। साजन की मौत मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। सभी ऑक्सीजन पर है। किसी के मुह से आवाज नही निकल रहा है।

IMG 20221104 WA0201

परीजन भूपेंद्र उर्फ भोपाली पर कर रहे आशंका

घटना की सुबह भूपेंद्र के भाई ने गेट खोलकर भाई-भाभी को जगाना चाहा तो अंदर से कोई उत्तर नही मिलने पर किसी तरह अंदर प्रवेश कर गेट खोला तो सभी के होश उड़ गए। आशंका जताई गई है कि दोनो पति-पत्नी आपस मे लड़ाई करने के दौरान क्रोध में आकर अपने मासूम बच्चों पर हिंसक हो गए और उन्हें रॉड ईंट से कुचलकर अधमरा कर दिया। इस हृदय विदारक हादसे की जानकारी आग के तरह पूरे इलाके में फैल गई। जानकारी फैलते ही लोगो की भीड़ वहां जुटने लगी। सभी ने इस घटना पर दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। घटना में दोषी को कड़ी सजा की मांग प्रशासन से की है। भाई रमेश कुमार ने बताया कि भूपेंद्र बेरोजगार बैठे रहता है। नशापान का आदि है। नशा पीकर अक्सर घर मे हो हल्ला और पत्नी से मारपीट करता था। सभी ने भूपेंद्र को दोषी ठहराते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आरती कुमारी का मायका भागलपुर शाहाबाद में जानकारी होते ही उनके मातापिता रोते बिलखते मायागंज अस्पताल पहुंचे।

IMG 20221104 WA0202

बड़ा पुत्र दादी के साथ सोया था इसलिए वह शिकार होने से बच गया ।।

स्व उचित दास के पुत्र भूपेंद्र दास दो भाई में बड़ा है। छोटा भाई रमेश पढाई कर रहा है। भूपेंद्र को तीन पुत्र में बड़ा आर्यन 8, साजन, बालवीर और पुत्री अर्निका है। हादसे में बड़ा पुत्र बाल बाल बच गया। बताया गया कि घटना की रात आर्यन दादी के साथ दूसरे कमरे में सोया था। सुबह जब सभी जगकर खाना बना रहे थे तबतक भूपेन्द्र का गेट अंदर से बंद था। भाई रमेश ने जब गेट खटखटाया तो देर तक नही खोलने पर आशंका होने पर जब किसी तरह अंदर प्रवेश किया। सभी को इंट से कुचलकर और लोहे के रॉड से प्रहार कर बड़ी बेरहमी से मारने का प्रयास किया है। इधर भूपेंद्र की वृद्ध माँ और एक मासूम पुत्र आर्यन घटना के बाद से अवाक है दोनो कुछ भी बोलने से असमर्थ हैं। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मायागंज पहुँचकर डॉक्टर से मिलकर घायलों के हालत के बारे में जानकारी ली। इस बारे में बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या घटना पति-पत्नी के बीच का प्रतीत होता है। आगे मामले की जांच की जा रही है। परीजन के अनुसार गेट अंदर से बंद था। घायलों के होश में आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button