भागलपुर

सुल्तानगंज कमरगंज गांव मे प्रेम प्रसंग मामले मे लड़की पक्ष वालो ने युवक को जमकर कि पिटाई युवक गंभीर रुप से घायल मायागंज रेफर।


भागलपुर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कमरगंज गांव मे एक प्रेम प्रसंग का मामले को लेकर देर रात लड़की पक्ष वालो ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दि। युवक को गंभीर देख ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सुचना देने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुच कर घायल युवक छोटू कुमार को रेफरल अस्पताल लाया गया डॉ.ने गंभीर देख मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया हैं।वहीं इस मामले मे घायल युवक छोटू कुमार ने बताया कि मैं और लड़की जुली कुमारी हम दोनों कमरगंज से भागलपुर शादी करने के लिए जा रहे थे । अचानक रास्ते में नाथनगर में लड़की के पक्ष वालो ने मुझे पकड़कर बुरी तरीक़े से नाथनगर से मारते हुए कमरगंज ठाकुरबारी के समीप लाकर फेक दिया ।घटना के बारे मे ग्रामीण अवध शर्मा ने बताया कि छोटू कुमार कमरगंज ठाकुरबारी के पास गंभीर हालत में परा हुआ था । तभी हमलोगों ने स्थानीय पुलिस को फोन कर सुचना दिए घटना की सुचना मिलने पर स्थानीय पुलिस एसआई रामाशंकर प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर घायल युवक को रेफरल अस्पताल लाया गया ।घायल युवक को ईलाज करते हुए।घटना की छानबीन में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button