बिहार

अजब प्रेम की गजब कहानी 3 बच्चों की मां तांत्रिक के साथ हुई फरार.. बच्चे और पति का रोकर बुरा हाल ।। Inquilabindia

बिहार से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक तीन बच्चों की मां तांत्रिक के साथ घर छोड़कर फरार हो गई है. महिला ना सिर्फ घर छोड़कर फरार हुई थी. बल्कि घर के सारे गहने और जरूरी कागजात भी अपने साथ लेकर गई. जिसके बाद परिजनों द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कराया गया.

वहीं दूसरी ओर अब पुलिस ने इस पूरे मामले में खुलासा करते हुए बताया कि महिला का कोई अपहरण नहीं हुआ था. बल्कि वह अपनी मर्जी से तांत्रिक के साथ भागी थी. यह घटना बिहार के भागलपुर जिले की है. वहां दिसंबर महीने में 3 बच्चों की मां अपने घर पर झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक के साथ चली गई थी. जिसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई.

पुलिस ने जब काफी छानबीन की तो पता चला कि महिला तांत्रिक के साथ ही झोपड़े में रहती है और वह भी अब झाड़-फूंक विद्या सीखने का काम कर रही है. फिर क्या था पुलिस ने छापेमारी करते हुए महिला और तांत्रिक समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं.

इस मामले में महिला और तांत्रिक ने बताया कि तांत्रिक उसके घर पर अक्सर झाड़-फूंक कराने के लिए आता था. तभी उसकी नजदीकियां महिला से बढ़ने लगी. उन दोनों को प्यार हो गया. इसके बाद उन्होंने घर से भागने का प्लान बनाया. महिला भी घर के सारे जेवरात भी अपने साथ लेकर चले गई . इस घटना के बाद पति का दिल टूट गया और बच्चों का भी रो-रो कर बुरा हाल है. वह अपनी मां की मांग कर रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button