भागलपुर

नूरपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी के घर में देर रात कारवाई के नाम पर पुलिस ने किया तोड़फोड़,मची अफरातफरी।

नूरपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी के घर में देर रात कारवाई के नाम पर पुलिस ने किया तोड़फोड़,मची अफरातफरी।

अमरजीत कुमार ब्यूरो – भागलपुर( बिहार) : नाथनगर नूरपुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रीना देवी पति मंटू यादव के घर में बौखलाए पुलिस ने देर रात कारवाई के नाम पर काफी तोड़फोड़ किया.घर के दरवाजे का दीवार,पलंग,संदूक के कब्जा, मोटरसाइकिल सहित सीसीटीवी कैमरा को मधुसूदनपुर थाना ने तोड़ डाला,जबकि कारवाई के दौरान देर रात बच्चों और महिलाओं के साथ मारपीट करने की बात भी सामने आ रही है,वहीं अपनी करतूत छिपाने के लिए सीसीटीवी के डीवीआर बाँक्स को भी पुलिस लेकर चला गया, बताया जा रहा है कि नाथनगर नूरपुर पंचायत में हो रही शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव के समापन के समय मुखिया पद प्रत्याशी के पति मंटू यादव के भाई के साथ उनके घोर विपक्षी मुखिया प्रत्याशी के समर्थक विनय कुमार के साथ नोंक झोंक हुई थी जिसे मंटू यादव के भाई को मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने पकड़कर अपने जद में थाना ले आया जहाँ थाने में मंटू यादव के भाई ने एकतरफा कारवाई को देख मधुसूदनपुर थाने में थाना प्रभारी के साथ काॅलर पकड़कर काफी नोंकझोक और हाथापाई कर थाना से भाग निकला,इसके बाद मधुसूदनपुर थाना द्वारा सीटी एसपी सहित काफी संख्या में पुलिस बल के साथ देर रात बडी़ कारवाई करते हुए मंटु यादव के घर में तोड़फोड़ कारवाई करने जैसे अंजाम दिया गया,वहीं इस तरह की कारवाई और पुलिसिया भय से लोग बोलने का सहम नही कर पाये,इस दौरान एक लड़के को भी पुलिस ने हिरासत में ले रक्खा है,वहीं इस तरह की कार्रवाई से स्थानिय लोग जहाँ भयभीत है वहीं आक्रोशित भी है,इसी बीच देर रात पुलिसिया कार्रवाई को देख पुलिस को जाने के बाद देर रात तक मंटू यादव के घर पर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गये,और देर रात तक अफरातफरी मची रही,जबकि मधुसूदनपुर थाना परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रही,जबकि उक्त मामले से संबंधित बात बताने से पुलिस परहेज करती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button