बिहार

बिहार में भारत जोड़ों यात्रा सांसद डॉ अखिलेश सिंह के नेतृत्व में होंगी : कुमार आशीष

बिहार में भारत जोड़ों यात्रा सांसद डॉ अखिलेश सिंह के नेतृत्व में होंगी : कुमार आशीष

मोतिहारी:कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न रास्ते एवं क्षेत्र का जायजा लिया है।

यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष ने बताया भारत जोड़ो यात्रा 28 दिसंबर से 1200 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू होगी जो बांका के मंदार पर्वत से प्रारंभ होगी और सीतामढ़ी ,शिवहर से होते हुए पूर्वी चंपारण में प्रवेश करेंगी। उन्होंने बताया ये यात्रा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास के नेतृत्व में निकलेगी।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह ने बताया कि बिहार में 1200 किलोमीटर का पदयात्रा निर्धारित किया गया है। वही रास्ते में ठहराव हेतु पूर्वी चंपारण कई जगह का निरीक्षण किया गया है। जिसको लेकर जगह का जायजा ले रहे हैं और इसकी तैयारी का रूट चार्ट प्रदेश अध्यक्ष को दी जाएगी।

वही मौके पर यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला,बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिट्टू यादव,ढाका के प्रखंड अध्यक्ष इम्तेयाज अख्तर ,पटना महानगर मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष विमलेश तिवारी, युवा नेता सौरभ , मृत्युंजय आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button