भागलपुर

सरकार और प्रशासन के लिए  शराबबंदी बना सीरदर्द: शुभम यादव ।। Inquilabindia

नवगछिया। नवगछिया युवा राजद के जिला प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी शुभम यादव ने प्रदेश में हो रही जहरीली शराब से मौत को दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक बताया और कहा, सत्ता संरक्षित और पुलिस प्रशासन के गठजोड़ से खुलेआम शराबबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही है। शराबबंदी के नाम पर  हजारों समीक्षा बैठको का परिणाम शुन्य रहा। ज़हरीली शराब से लगातार जाने जा रही है। पीड़ित परिवार के प्रति राजद संवेदना व्यक्त करता है। उन्होंने कहा, सिपाही और चौकीदार को बर्खास्त करना ही शराबबंदी नहीं है। बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग का उच्च पदाधिकारी को बर्खास्त नहीं किया गया। शराबबंदी अगर बिहार में फेल है तो उसका जिम्मेदार डबल इंजन की सरकार के साथ-साथ प्रशासन भी है। साथ ही लोगों से शराबबंदी को सफल बनाने की अपील की। वहीं नवगछिया युवा राजद जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टिनू यादव ने कहा कि मौत के लिए शासन-प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। बीते सप्ताह से भागलपुर जिले में दर्जनों की संख्या में जहरीली शराब से मौतें हुई है। सरकार का शराबबंदी कानून पूर्ण रूप से फेल हो चुका है। शराब के साथ गांजा अन्य नशीले पदार्थ का प्रभाव जारी है। बिहार नशा मुक्त राज्य हो इसके लिए हम सबों को संकल्पित होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button