भागलपुर
बिहपुर में मां काली की प्रतिमाओं का विसर्जन, औलियाबाद-अमरपुर और झंडापुर में उमड़े श्रद्धालु

औलियाबाद, अमरपुर और झंडापुर में मां काली की प्रतिमाओं का विसर्जन, भक्तिमय माहौल में दी गई विदाई
बिहपुर। प्रखंड क्षेत्र के औलियाबाद, अमरपुर और झंडापुर में मां काली की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। औलियाबाद स्थित पुरानी काली माता मंदिर और झंडापुर के कुंवर काली मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को किया गया, जबकि अमरपुर में सोमवार की शाम प्रतिमा का विसर्जन हुआ।
इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां काली को विदाई दी गई।



