हाथरस में बीमार बुजुर्ग शिक्षक को बाहर से ताला लगाकर गई पत्नी, पुलिस पहुंची तो भी बोले- “पत्नी के आने तक ताला मत खोलिए”

6a5f5b707c496 hathras police freed the husband photo screengrab 214338861 16x9 1
[espro-slider id=5813]

उत्तरप्रदेश : हाथरस शहर के विजयनगर स्थित जागेश्वर मंदिर के पास रहने वाले बुजुर्ग व बीमार शिक्षक अशोक कुमार को उनकी पत्नी कमरे में बाहर से ताला बंद कर मायके चली गई. आरोपी पत्नी चार दिन का भोजन बनाकर गई थी, जिसके बाद पिछले 10 दिनों से भाई का परिवार खिड़की के रास्ते उन्हें खाना दे रहा था. पत्नी के डर के कारण किसी ने बाहर से ताला खोलने की हिम्मत नहीं की. 
 
आठवें दिन पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को भी पीड़ित ने पत्नी के लौटने तक दरवाजा न खोलने को कहा. डीएसपी हिमांशु माथुर के अनुसार बुजुर्ग को बाहर निकाल दिया गया है. 
 
खिड़की से मिला खाना, पत्नी के डर से सहमा पति 
 
पीड़ित शिक्षक अशोक कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी अक्सर उन्हें कमरे में बंद करके चली जाती है. इस बार वह चार दिनों का खाना बनाकर गई थी. खाना खत्म होने के बाद उनके भाई का परिवार खिड़की के रास्ते उन्हें भोजन दे रहा है. पत्नी के खौफ की वजह से आसपास या परिवार का कोई भी व्यक्ति ताला तोड़ने या खोलने की हिम्मत नहीं जुटा सका. 
 
पुलिस पहुंची तो बुजुर्ग ने दरवाजा खोलने से किया इनकार 
 
मामले की जानकारी आठवें दिन पड़ोसियों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब अशोक कुमार को बाहर निकालने की कोशिश की, तो उन्होंने खुद पुलिस से अनुरोध किया कि उनकी पत्नी के आने तक ताला न खोला जाए. डीएसपी हिमांशु माथुर ने बताया कि बुजुर्ग को बाहर निकाल दिया गया है. वह अपनी पत्नी के आने पर ही बात करने की बात कह रहे हैं और फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *