बिहार

नवगछिया में कोसी का जलस्तर बढ़ते ही नीलगायों का आतंक, ढोलबज्जा में फसलें हो रहीं बर्बाद

नवगछिया: कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा क्षेत्र में नीलगायों का आतंक तेजी से बढ़ गया है। दियारा क्षेत्र में पानी भरने के कारण बड़ी संख्या में नीलगायों के झुंड आबादी और खेतिहर इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे किसानों की मक्का, सब्जी और अन्य तैयार फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं।
स्थानीय किसानों का कहना है कि नीलगायों के झुंड रात के समय खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान सुशांत कुमार, प्रशांत कुमार, राजेश मंडल और फूलों सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से यह समस्या लगातार बनी हुई है। रातभर खेतों की रखवाली करने के बावजूद फसलों को बचा पाना मुश्किल हो गया है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसानों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में नुकसान और बढ़ सकता है। उनका कहना है कि फसलों की सुरक्षा के लिए स्थायी समाधान जरूरी है।


डीएफओ ने बताया समाधान


भागलपुर के डीएफओ आशुतोष राज ने बताया कि यदि किसी पंचायत क्षेत्र में नीलगायों की संख्या अधिक हो और फसलों को लगातार नुकसान पहुंच रहा हो, तो संबंधित पंचायत के मुखिया आवेदन देकर अधिकृत शूटर की मांग कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित वन क्षेत्र के रेंजर को भी तत्काल सूचना देना आवश्यक है, ताकि विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने किसानों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि नीलगायों की समस्या की सूचना समय पर वन विभाग को दें, जिससे फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Sujeet Singh

सुजीत कुमार बिहार के भागलपुर जिले के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 8 वर्षों का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में विशेष रूप से क्राइम और राजनीति (पॉलिटिक्स) बीट पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, निष्पक्ष और जमीनी मुद्दों पर आधारित मानी जाती है।सुजीत कुमार ने स्नातक (बी.ए.) की शिक्षा प्राप्त की है। अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं, अपराध संबंधी मामलों और राजनीतिक गतिविधियों की प्रभावी कवरेज कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button