भागलपुर

उल्लास फाउंडेशन का डाक बम सेवा शिविर शुरू, सावन-भादो तक मिलेगी नि:शुल्क सुविधा

भागलपुर – सावन माह में बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकलने वाले कांवरियों की सेवा को लेकर अंगारी, जगदीशपुर में उल्लास फाउंडेशन की ओर से डाक बम सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष राकेश रंजन ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में डाक बम, कांवरिये और स्थानीय लोग मौजूद थे।



राकेश रंजन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। इसी भावना के तहत फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष सावन माह में सेवा शिविर का आयोजन करता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी सावन के प्रत्येक रविवार को विशेष सेवा अभियान चलाया जाएगा। वहीं, पूरे सावन एवं भादो माह तक शिविर स्थल पर टेंट और चौकी की व्यवस्था रहेगी, ताकि लंबी दूरी तय कर आने वाले कांवरिये विश्राम कर सकें।

उन्होंने बताया कि शिविर में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, मौसमी फल, गर्म पानी, चाय तथा दर्द निवारक दवाओं की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। फाउंडेशन के स्वयंसेवक चौबीसों घंटे सेवा में तैनात रहेंगे और जरूरतमंद कांवरियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएंगे।

राकेश रंजन ने कहा कि बुजुर्गों, जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा ही सच्ची पूजा है। इधर, शिवभक्तों ने फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा शिविरों से कांवर यात्रा के दौरान काफी राहत मिलती है और यात्रा अधिक सुगम व सुरक्षित बनती है।

screenshot 20260802 212432 whatsapp1591310141443118719
screenshot 20260802 212444 whatsapp1378184129856972865

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button