भागलपुर

दुर्गापूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, भ्रामक पोस्ट पर होगी कड़ी कार्रवाई

बिहपुर | 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली दुर्गापूजा को लेकर बुधवार को बिहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बिहपुर थाना, रेल थाना और झंडापुर थाना की संयुक्त बैठक में नवगछिया एसपी वैभव शर्मा, एसडीपीओ साइम रजा, बिहपुर बीडीओ अभिनव भारती, आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

IMG 20260930 WA0026



बैठक में एसपी वैभव शर्मा ने स्पष्ट किया कि दुर्गापूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि शांति एवं विधि-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूजा स्थलों और आसपास के प्रमुख मार्गों पर पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग रहेगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निर्धारित रूट से ही निकलेगा विसर्जन जुलूस

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रतिमा विसर्जन जुलूस निर्धारित रूट के अनुसार ही निकाला जाएगा। पूजा समितियों को सरकारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button