बिहार
कटाव स्थल पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल, काजीकोरैया–राघोपुर बांध की सुरक्षा का लिया जायजा

भागलपुर। ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर पूर्व में हुए कटाव स्थल का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बांध की सुरक्षा, कटाव प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों की मौजूदा स्थिति का अधिकारियों के साथ अवलोकन किया।
गंगा नदी का जलस्तर घटने से फिलहाल स्थिति में सुधार है। ऊर्जा मंत्री ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा और उनकी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की तथा प्रभावित क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।





