देश

एग्रीवोल्टिक्स विश्व सम्मेलन में शामिल हुए बिहार के ऊर्जा मंत्री, खेती के साथ सौर बिजली उत्पादन पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित 7वें एग्रीवोल्टिक्स विश्व सम्मेलन 2026 में बिहार के ऊर्जा मंत्री शामिल हुए। सम्मेलन की थीम ‘पावरिंग द ग्लोबल साउथ’ रही। इसमें खेती के साथ सौर ऊर्जा उत्पादन की संभावनाओं और किसानों की आय बढ़ाने में इस तकनीक की भूमिका पर चर्चा की गई।



एग्रीवोल्टिक्स तकनीक के तहत खेतों में खेती के साथ सौर पैनल लगाकर बिजली का उत्पादन किया जा सकता है। इससे कृषि भूमि का बेहतर उपयोग, किसानों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

बिहार के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों को सौर ऊर्जा से जोड़ना और स्वच्छ एवं टिकाऊ बिजली व्यवस्था विकसित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के लक्ष्य से भी जोड़ा।

सम्मेलन में मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और भारत सरकार के अपर सचिव मयंक तिवारी सहित BSPGCL के प्रबंध निदेशक विशाल राज भी उपस्थित रहे।

FB IMG 1792719804723

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button