भागलपुर में डीएम ने EVM-VVPAT वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

भागलपुर । भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिलाधिकारी, भागलपुर ने शनिवार को ईवीएम (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, सील की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और वेयरहाउस के रखरखाव की जांच की। उन्होंने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने वेयरहाउस की सतत निगरानी और ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



