भागलपुर

गौरीपुर में 24 नवंबर से सजेगा कार्तिक पूजा का मेला, तीन दिनों तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और दंगल

गौरीपुर में 24 से 26 नवंबर तक कार्तिक पूजा मेले का आयोजन होगा। 25 और 26 नवंबर को दंगल व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि 27 नवंबर को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।

बिहपुर । प्रखंड के गौरीपुर में भगवान कुमार कार्तिकेय की पूजा एवं तीन दिवसीय मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 24 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले को लेकर आयोजन समिति के सदस्य और ग्रामीण व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

IMG 20261113 WA0001

मेला मालिक विजयशंकर राय की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित बैठक में मेले की तैयारियों और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। निर्णय के अनुसार, 25 और 26 नवंबर को दंगल प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 27 नवंबर को भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

गौरीपुर स्थित मंदिर के प्रधान पुजारी अजय झा हैं। यहां भगवान कार्तिकेय को प्रसाद के रूप में मूढ़ी और शक्कर से बनी विशेष मिठाई अर्पित करने की परंपरा है।

 एसडी कॉलेज गौरीपुर के पूर्व प्राचार्य प्रो. वरुण कुमार राय और नीतेश चौधरी ने बताया कि गंगा कटाव के कारण वर्ष 1944 से गौरीपुर में कार्तिक पूजा मेले का आयोजन किया जा रहा है। वर्षों पुरानी इस परंपरा से क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button