भागलपुर

तेतरी धाम में फरवरी 2027 में होगा भव्य धार्मिक आयोजन, ऊर्जा मंत्री से मिले आयोजक मंडली के सदस्य


17 से 19 फरवरी तक मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, 22 से 28 फरवरी तक जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज करेंगे श्रीराम कथा

नवगछिया। प्रखंड के तेतरी स्थित ब्रह्म बाबा स्थान में फरवरी 2027 में प्रस्तावित भव्य धार्मिक आयोजनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने को लेकर आयोजक मंडली के सदस्यों ने बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान 17 से 19 फरवरी 2027 तक मंदिर में आयोजित होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह और 22 से 28 फरवरी तक जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीराम कथा के आयोजन पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान आयोजक मंडली ने कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा देने के साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button