भागलपुर

रिटायर सेना शशिधर शर्मा हत्याकांड में पांच नामजद समेत चार अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार

रिटायर सेना शशिधर शर्मा हत्याकांड में पांच नामजद समेत चार अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार

बसंत कुमार/नवगछिया। विगत बुधवार की दोपहर खरीक थाना क्षेत्र के लगदाहा मोड़ रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप एनएच 31 पर मोटरसाइकिल सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने रिटायर थल सेना के पदाधिकारी नारायणपुर के चकरामी निवासी शशिधर शर्मा 71 वर्ष को नवगछिया कोर्ट से गवाही के बाद घर लौटने के क्रम में ऑटो पर ही गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। घटना के दिन मंझले पुत्र संजय शर्मा के साथ नवगछिया कोर्ट से गवाही देकर यात्री ऑटो से घर लौट रहा था।

पुत्र संजय अपराधियों की गोली का शिकार होने से बाल बाल बच गया था। ऑटो से कूदकर भागकर उसने अपनी जान बचाई थी। अपराधियों ने उनके शरीर के दाया जांघ, बायां बांह, बांया गाल, कान में और एक गोली दाएं हाथ की तलहथी पर कुल पांच गोली मारकर छलनी कर दिया था। घटना के बाद मृतक के पुत्र संजय शर्मा के फर्द बयान पर खरीक थाने में कांड संख्या- 98/22 हत्या व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया ।

जिसमें मुख्य रूप से चकरामी निवासी सुभाष शर्मा के पुत्र चंदन शर्मा, प्रेमलता देवी, लीला देवी, प्रेमलता के पिता हरियो निवासी उचित शर्मा एवं चार अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज किया गया। मामले के त्वरित उद्भेदन व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर एसआइटी टीम का गठन कर छापेमारी का निर्देश दिये।

एसआइटी टीम में नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के अलावे खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, रंगरा थानाध्यक्ष महताब खान, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह शामिल थे। वही बुधवार देर रात्री चकरामी स्थित हत्यारों के घर पर एसआइटी टीम ने छापेमारी कर घटना के मुख्य आरोपी चंदन शर्मा के पिता सुभाष शर्मा और माता लीला देवी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। वही अन्य सभी अभियुक्त फरार पाए गए। एसआइटी टीम सभी की गिरफ्तारी के लिए लगातार सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ज्ञात हो कि वयोवृद्ध रिटायर सेना के पदाधिकारी की मौत का कारण उनके ही पुत्रवधु प्रेमलता के भतीजे से ही अबैध प्रेम सम्बंध को लेकर अंजाम दिया गया है। मृतक के मंझले पुत्र संजय शर्मा की पत्नी प्रेमलता देवी बिहपुर के हरियो गाँव के उचित शर्मा की पुत्री है। 2018 में भी संजय पर जानलेवा हमला होने व बाद स्थानीय भवानीपुर ओपी में कांड दर्ज किया गया था। इसी केस में गवाही देने दोनो पिता पुत्र नवगछिया कोर्ट पहुंचे थे। इधर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया।

गुरुवार को चकरामी गंगा घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र आर्मी के पदाधिकारी शिवकुमार शर्मा ने दिया। मृतक शशिधर शर्मा को चार पुत्र, एक पुत्री है। बड़ा पुत्र शिव कुमार शर्मा आर्मी में जेसीओ है, और दूसरा संजय कुमार शर्मा जो गाँव मे ही लकड़ी का कारोबार करते हैं। तीसरा अंजय कुमार शर्मा, श्रीकुमार शर्मा खेतीबाड़ी करते है। आरोपित महिला प्रेमलता देवी को चार पुत्री और एक पुत्र है सभी नाबालिक 8 से 17 वर्ष के हैं सभी अपने पिता संजय शर्मा के पास रहते हैं।

वही प्रेमलता सभी को त्यागकर प्रेमी चंदन शर्मा के साथ उसके घर मे रहती है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी वीणा देवी और पुत्री सपना सभी का रोरोकर बुरा हाल है। आसपास लोग घरवालों को ढांढस बधाने में जुटे हैं। नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज ने कहा दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। एसआइटी टीम के साथ कई थानों की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है जल्द ही सभी अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button