भागलपुर

सुलतानगंज मे आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायत समिति द्वारा वोटर लिस्ट मे छेडछाड का मामला प्रकाश मे आया।।

विडिओ को लिखित शिकायत कर सुधार करने की मांग।भागलपुर सुलतानगंज के गनगनियां पंचायत मे आगामी पंचायत चुनाव को लेकर वोटर लिस्टो मे छेडछाड का मामला प्रकाश मे आया हैं।वहीं इस मामले मे गनगनियां पंचायत के मतदाता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वोटर लिस्टो मे छेड़छाड़ कर नाम को वार्ड से हटाकर दुसरे वार्ड मे नाम दे दिया गया हैं।जिससे ग्रामीणों को वोट देने मे काफी परेशानी करना पडेगा।यह आगामी पंचायत को देखते हुए ,वार्ड सदस्य के अनुरोध पर पंचायत सचिव के द्वारा वोटर लिस्ट मे छेडछाड कर एक वार्ड से दुसरे वार्ड मे अंकित कर दिया हैं।जिसमें गांव के सुनिल कुमार साह,बिणा देवी,मधु कुमारी, अंजनी कुमारी रंजु देवी, नन्द लाल मंडल,दिनेश कुमार एंव गांव के सैकड़ों लोगों का नाम दुसरे वार्ड मे अंकित कर दिया गया हैं।इस मामले मे प्रखंण्ड विकास पदाधिकारी नवल किशौर ठाकुर को आवेदन देकर लिखित शिकायत कर नाम को वापस अपने अपने वार्ड मे अंकित करने की मांग की हैं।वहीं प्रखंण्ड विकास पदाधिकारी ने ग्रामीणों को कहा कि ऐसा नहा होता हैं।अगर हुआ हैं तो सुधार करने की बात कही।वहीं दुसरी ओर धांधीबेलारी मे भी वोटर लिस्ट मे छेड़छाड़ का मामला हुआ है।इस मामले मे वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मोहन मांझी ने बताया कि पहले वोटर लिस्ट मे 773 वोटर थे।अब नये वोटर लिस्ट मे 650 वोटर का नाम वोटर लिस्ट मे अंकित हैं।123 वोटर का नाम काट दिया गया हैं जिससे वोटर को काफी परेशानी हो गई।इस मामले को लेकर प्रखंण्ड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर शिकायत कर नाम जोडने की बात कही गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button