ईद के अवसर पर हजारों रोजादारो ने देश मे सुख शांति कि दुआएं मांगे ।। Inquilabindia

हर्षोल्लास के साथ ईद पर्व का हुआ समापन।।
भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों एंव दरगाह मे ईद के मौके पर हजारों मुसलमान भाईयों ने नमाज अदा किये।इस दौरान दिलगौरी के जामा मस्जिदों मे देश में आमन चयन कायम के लिए हजारों रोजादारो ने दुआएं मांगते हुए आपस मे गले मिलकर भाई चारे का संदेश दिये। इस दौरान जामा मस्जिद के ईमाम ने बताया कि ईद पर्व देश में अमन चयन के लिए किया जाता हैं।

इसके लिए सभी मिल जुलकर साथ रहने का संदेश हमारे.पैगाम देते हैं।साथ ही जदयु नेता नोमान अंसारी ने बताया कि भारत देश मे अमन चयन कायम के लिये हम सभी लोगों ने मिल जुलकर जामा मस्जिद मे नवाज अदा करते हुए दुआएं मांगे।इस मौके पर कोग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विनय शर्मा, लोजपा रामबिलास के प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार ,जदयु के नेता नोमान अंसारी,थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने भी रोजादारो से गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिये।इस मौके पर वार्ड10 पार्षद प्रतिनिधि शहनबाज काजमी, जमील अंसारी, सेराज अंसारी, वार्ड 9 के पार्षद प्रतिनिधि सीबली अंसारी, साहिल काजमी, अनसार अंसारी, शेख अयुब ईसलाही,जयप्रकाश मंडल,सहित इत्यादि रोजादार मौजुद थे।




