भागलपुर

महादलित परिवार के घर को अपराधियों ने उजाड़ घर में रखे सारा सामान लेकर उड़े अपराधी ।। Inquilabindia

पूर्णिया (बिहार) पूर्णिया जिला के बेलरी बसगामा गुलाब बाग गांव में दबंगों द्वारा एक महादलित परिवार के घर में घुसकर लूटपाट की, दो दर्जन से अधिक संख्या में पहुंचे अपराधियों ने पहले घर को तहस-नहस किया, उसके बाद घर में रखें कीमती सामान को उठा ले गए, अपराधियों ने घर मालिक को जान मारने की धमकी दी है, इस मामले को लेकर जमीन मालिक अजय रजक की धर्मपत्नी रानी देवी ने बताई की 2015 ईस्वी में 10 कट्ठा जमीन का एग्रीमेंट कराया था, जो 5 कट्ठा जमीन संजू देवी के नाम पर रजिस्ट्री किया था, जमीन मालिक संजू देवी के पुत्र जमीन को खाली करने की धमकी बार-बार दिया जा रहा है।।

वही संजू देवी के पति प्रभु सिंह, पुत्र संजीत सिंह, संतोष सिंह, कृष्णा कुमार सिंह सतीश सिह,राजेश सिंह एवं गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा मिलकर हथियार के बल पर घर में घुसकर बाई जबरन तोड़फोड़ किया, और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, जिसमें घर के सारे सम्मान एवं जेवर जेवरात सहित घर में रखें पन्द्रह लाख से भी अधिक लेकर फरार हो गए , इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा मामले की टालमटोल करते हुए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की, गनीमत यह रही कि अपराधियों का मनोबल और बढ़ गया और बड़े भी तो क्यों नहीं? क्योंकि वर्दीधारी बिके हुए हैं अपराधियों से मिलीभगत कर मामले की टालमटोल करने में लगी हुई है , अपराधियों ने मकान मालिक को जान मारने की धमकी भी दे डाली है सवाल यह भी उठता है कि कब उसकी हत्या हो जाए उसके बाद प्रशासन कार्रवाई करेंगे, बरहाल पूरे मामले पर प्रशासन कब तक एक्शन लेती है या देखना शेष होगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button