खेल
खेल समर कैंप का हुआ समापन ।। Inquilabindia

नवगछिया। नवगछिया खेल संघ के तत्वावधान में रविवार को खेल समर कैम्प का समापन हाई स्कूल नवगछिया में हुआ। शिविर में योगा, ताइक्वांडो, क्रिकेट, फिजिकल फिटनेस एवं बालिकाओ को आत्मरक्षा के तरीके की ट्रेनिंग दी गई। शिविर के मुख्य प्रशिक्षक सह संयोजक घनश्याम प्रसाद , सहायक कोच अमित कुमार, संजय सिंह, मोनी कुमारी, मो नाजिम के देखरेख में चल रहा था। आशय की जानकारी ताइक्वांडो मीडिया प्रभारी सह कोच विकास चौरसिया ने दी। इस अवसर पर नवगछिया खेल संघ के अखिलेश पाण्डेय, अनुराग साह, खेल शिक्षक मो गुलाम मुस्तफा, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।



