भागलपुर

प्रशासनिक उदासीनता के कारण बाढ़ और कटाव को अपनी नियति मान परेशान है कहाड़पुर के लोग ।।

बाढ़ और कटाव भागलपुर की नियति मानी जाती है । गंगा किनारे रहने के कारण भागलपुर जिले के कई गांव गंगा और कोसी के कटाव के कारण लगातार कड़ाहते नजर नजर आते हैं | इस वर्ष समय से पूर्व कोसी नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जिसके कारण जिले के नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के कहारपुर में इस साल भी कोसी कहर बनकर लोगों के सामने मुसीबत खड़ी कर कर रही है। आलम यह है कि दर्जनों घर, स्वास्थ्य केंद्र , नल जल योजना की टंकी कोसी में समा चुकी है। अब विषहरी मंदिर के समीप धीरे-धीरे कोसी की धारा बढ़ रही है |

जिसके बाद मंदिर के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। वही गांव के लोग अब खुद से अपना घर तोड़कर एक एक ईंट बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। जा रहा है। लोगों के चेहरे पर सिकन के साथ-साथ सरकार व जनप्रतिनिधियों के प्रति गुस्सा भी नजर आ रहा है। जिलाधिकारी सुब्रत सेन की माने तो वह गांव नदी के किनारे है, अभियंता उसको देख रहे हैं। कटाव निरोधी कार्य वहां कराए जाएंगे। वहां की भौगोलिक परिस्थिति थोड़ी सी कठिन है इस कारण परेशानी होती है। इस बार भी वहां कटाव हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button